केवाईसी अपडेट के नाम पर वरिष्ठ नागरिक से 4.95 लाख की साइबर ठगी
धनबाद, सितम्बर 5 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। साइबर ठगों ने बैंक अधिकारी बनकर एक वरिष्ठ नागरिक बबलू चंद्र दे को केवाईसी अपडेट कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 4.95 लाख रुपए की निकासी कर ली। घटना तीन सितंबर की बताई जा रही है। मामले में पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया और खाते का केवाईसी लंबित होने की बात कहते हुए अपडेट कराने को कहा। ठग ने धमकी दी कि केवाईसी नहीं कराने पर खाता और उससे जुड़ी सभी बैंकिंग सेवाएं बंद कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Noida News: डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर कारोबारी से डेढ़ करोड़ ठगे उसकी बातों में आकर पीड़ित ने निजी व बैंकिंग जानकारी साझा कर दी। इसके बाद फोन करने वालों ने बैंक ऑफ इंडिया का एप बताकर मोबाइल में एक संदिग्ध एपीके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.