देहरादून, मार्च 5 -- साइबर ठगों ने केवाईसी अपडेट करने के बहाने एक व्यक्ति के नाम पर तीन लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया। खाते में आई रकम को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाल हरिओम राज चौहान ने बताया कि डांडीपुर मोहल्ला निवासी संजीव कुमार नरूला ने तहरीर दी। बताया कि उनका राजपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में खाता है। 18 फरवरी को उन्हें एक अनजान नंबर से कॉल आई। जिसमें कॉलर ने केवाईसी अपडेट करने की बात कही। इसके बाद व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजकर एक्सिस बैंक की ऐप में ओटीपी डालने को कहा गया। संजीव ने जैसे ही ओटीपी डाला, उन्हें क्रेडिट कार्ड से ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे। कस्टमर केयर पर बात करने पर पता चला कि वे सभी ट्रांजैक्शन डिक्लाइन हो ग...