रांची, जून 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के बरियातू रामेश्वरम के रहने वाले ब्रज किशोर सिन्हा को केवाईसी अपडेट करने के नाम पर उनके खाते से 1.92 लाख रुपए निकासी कर ली गई। ब्रज किशोर सिन्हा ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ब्रज किशोर ने पुलिस को बताया कि 22 मई की शाम उन्हें एक व्यक्ति ने फोन किया। खुद को धनबाद एसबीआई का अधिकारी बताया। कहा कि उनके बैंक का ऑडिट होने वाला है। इस वजह से सभी ग्राहकों का केवाईसी अपडेट किया जा रहा है। इसी आधार पर उसने केवाईसी अपडेट करने के लिए उनसे दस्तावेज की मांग की। दस्तावेज देने के बाद उस व्यक्ति ने उनसे लेन-देन का पासवर्ड बदलने को कहा। पासवर्ड बदलने के बाद उनके खाते से कई बार में 1.92 लाख निकल गए। इसकी जानकारी उन्हें मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। इसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.