कन्नौज, जून 10 -- कन्नौज, संवाददाता। रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ा दी है। मार्च में बढ़े दामों का झटका अभी लोग भूल भी नहीं पाए थे कि ठीक तीन महीने बाद सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। 7 मार्च को घरेलू सिलेंडर 60 रुपये महंगा हुआ था, जबकि 7 जून को इसमें 29 रुपये की और बढ़ोतरी कर दी गई। इसके साथ ही जिले में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पहुंच गई है। पहले से केवाईसी, ओटीपी और डिलीवरी संबंधी परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी दोहरी मार बनकर सामने आई है।

एलपीजी उपभोक्ताओं की स्थिति जिले में एलपीजी के 3 लाख 65 हजार 269 उपभोक्ता हैं, जिनमें 1 लाख 78 हजार 214 उज्ज्वला योजना के लाभार्थी शामिल हैं। जिले में 28 गैस एजेंसियां संचालित हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में 8,390...