नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- भारत और रूस के रक्षा संबंध लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। भारतीय वायुसेना को अजेय बनाने वाले S-400 'ट्रायम्फ' एयर डिफेंस सिस्टम की सफल डिलीवरी के साथ-साथ, अब भारत अपनी हवाई सुरक्षा में मौजूद छोटे-मोटे गैप्स को भरने के लिए रूस से 'पैंटसिर' मिसाइल सिस्टम खरीदने की तैयारी कर रहा है। सैन्य हलकों में इस सिस्टम को S-400 का "बॉडीगार्ड" कहा जाता है। बता दें कि S-400 को भारत में 'सुदर्शन चक्र' नाम दिया गया है।S-400 की डिलीवरी रूस ने हाल ही में भारत को चौथा S-400 स्क्वाड्रन रवाना कर दिया है और पांचवां सिस्टम भी इसी साल के अंत तक मिलने की उम्मीद है। S-400 की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने फास्ट-ट्रैक प्रक्रिया के तहत रूस से कम से कम 13 'पैंटसिर-S1' एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने की योजना बनाई है। इनमें से 10 स...