केवल संतों की निगरानी में ही दान-चढ़ावे और मंदिर के प्रबंधन की पारदर्शिता सुनिश्चित : अविमुक्तेश्वरानंद
मेरठ, जून 18 -- अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में यूपी सरकार ने एसआईटी गठित कर दी है जो मंदिर चढ़ावे की चोरी की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी ओर मेरठ पहुंचे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने पूरे प्रकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए राम मंदिर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली और विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मंदिर निर्माण और प्रबंधन में जो अनियमितताएं सामने आ रही हैं, वे चिंताजनक हैं। उन्होंने लोक प्रचलित कहावत पूत के पांव पालने में ही दिख जाते हैं का उल्लेख करते हुए संकेत दिया कि शुरुआत में ही जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उससे भविष्य की कार्यप्रणाली पर संदेह पैदा होता है। उन्ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.