बागेश्वर, अप्रैल 10 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व संवर्धन एवं प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रह केवल लक्ष्य पूर्ति तक सीमित न रहे, बल्कि इसमें पारदर्शिता, जवाबदेही एवं फील्ड स्तर पर सक्रियता भी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गैस वितरण व्यवस्था को बनाए रखने को नियमित निरीक्षण करें। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग पर सख्ती बरतते हुए अभियान चलाकर छापेमारी करने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया कि निर्धारित रोस्टर के अनुसार गैस वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यूपीसीएल को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी सरकारी कार्य...