दुमका, जून 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं अखंड भारत के प्रणेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि बलिदान दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय दुमका में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। सभी ने 2 मिनट का मौन रखकर उनके राष्ट्रभक्ति के कार्यों को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रूपेश मंडल ने कहा कि 23 जून 1953 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान-नहीं चलेंगे का नारा बुलंद करते हुए कश्मीर की रक्षा में अपने प्राण त्याग दिए। वे केवल राजनेता नहीं, बल्कि अखंड भारत का एक विचार थे। यह भी पढ़ें- डॉ. श्यामा प्रसाद ने राष्ट्र की एकता, ...