बगहा, मार्च 14 -- नरकटियागंज। रसोई गैस की किल्लत का प्रभाव व्यापक स्तर पर दिख रहा है। गैस के लिए लोग खाली सिलिंडर लेकर इधर - उधर की दौड़ लगा रहे हैं। लेकिन उन्हें गैस नहीं मिल रही है। गैस नहीं मिलने का प्रभाव अब अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को मिलने वाला खाना पर भी पड़ने वाला है। अभी तो दीदी की रसोई के माध्यम से अनुमंडलीय अस्पताल में मरीजों को खाना मिल रहा है। लेकिन गैस की किल्लत ऐसे ही बनी रही तो मरीजों को खाना देने की यह व्यवस्था ठप हो जाएगी। गैस की कमी के चलते दीदी की रसोई से अभी केवल मरीजों एवं स्टाफों को ही खाना परोसा जा रहा है। बाहरी लोगों के लिए खाना , चाय की व्यवस्था फिलहाल ठप कर दी गई है। यह जानकारी अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि दीदी की रसोई संचालिका वर्षा देवी से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.