मुरादाबाद, मार्च 7 -- इच्छापूर्ति सिद्धपीठ के महंत एवं पीठाधीश्वर डा. प्रशांत गुरु ने कहा कि महाकाल को प्रसन्न एवं खुश करना सबसे आसान है। वह केवल भाव और भक्ति के भूखे हैं। गायकों ने भजनों की प्रस्तुति कर महाकाल की महिमा का गुणगान किया। इसके बाद उन्होंने पारकर रोड पर महाकाल प्रसादम सेवा की रसोई का शुभारंभ किया। व्यवस्था में श्वेता जैन, मोहित कुमार, सुशील कुमार, प्रेम प्रकाश, डा. वीके गुप्ता, आशीष चित्रांश, अंकित गुप्ता, शिव कुमार,शार्विन जैन, अनायरा जैन, शुभम चित्रांश, ममता शर्मा,अमरजीत सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...