मऊ, दिसम्बर 1 -- घोसी (मऊ) हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को समाजवादी पार्टी के घोसी के विधायक सुधाकर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करने उनके पैतृक आवास घोसी पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कफ सिरप मामले में बाहुबली धनंजय सिंह का नाम आने पर कहा कि फोटो के आधार पर कोई दोषी नहीं होता। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं रोज 2 हजार फोटो खिंचवाता हूं। यहां भी 50 हो गए होंगे। अभी निकलते-निकलते 200 हो जाएंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि केवल फोटो के आधार पर किसी को दोषी करार नहीं किया जाना चाहिए। मामले में जांच एजेंसियों को निष्पक्ष कार्य करने देना चाहिए। साथ ही साथ पूर्व सांसद ने एसआईआर को हिन्दू-मुस्लिम या पार्टी के नजरिए से नहीं देखने की बात कही। कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.