रांची, मार्च 8 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी में नव निर्मित सूर्य मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को धार्मिक अनुष्ठानों, प्रवचन और भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और भक्तों ने पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्य से सुख-समृद्धि की कामना की। कथा वाचिका मानस मयूरी शालिनी त्रिपाठी ने अपने प्रवचन में कहा कि सूर्य नारायण ऐसे देव हैं जो केवल प्रणाम से ही प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि चर्म रोग से मुक्ति के लिए भगवान सूर्य के बारह नामों का नित्य पाठ करना लाभदायक माना गया है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार भी सूर्य वंश में हुआ था। शालिनी त्रिपाठी ने कहा कि भगवान की प्राप्ति के लिए उनकी महिमा पर विश्वास और प्रबल आस्था आवश्यक है। राम नाम की महिमा अपार है और सच्चे मन से राम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.