प्रयागराज, अप्रैल 21 -- मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पद्मश्री व पद्मभूषण से सम्मानित पर्यावरणविद डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अब अत्यंत जरूरी हो गया है। पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण से संभव नहीं है। हर साल लाखों पौधे रोपे जा रहे हैं, लेकिन कितने बचते हैं। आज जरूरी है कि पौधरोपण के साथ नदियों का संरक्षण हो और जलाशय तैयार किए जाएं। इसकी शुरुआत वो बुधवार को सुबह 10:30 बजे अरैल में परमार्थ निकेतन आश्रम से संकेतात्माक रूप से कुछ गड्ढे खोद कर करेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि कंपनियों को अपने हर उत्पाद पर 'कार्बन फुटप्रिंट' अनिवार्य रूप से अंकित करना चाहिए, जिससे उपभोक्ताओं को उसके पर्यावरणीय प्रभाव की जानकारी मिल सके। यह भी पढ़ें- पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.