भागलपुर, अप्रैल 13 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में पहल करते हुए अमृत मित्र की तैनाती की गई है। अमृत मिशन 2.0 के अंतर्गत वूमेन फॉर वाटर, वाटर फॉर वूमेन अभियान के तहत स्वयं सहायता समूह की 34 महिलाओं को इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है, जिनमें से प्रथम चरण में 20 महिलाओं को प्रशिक्षण और जांच किट प्रदान कर क्षेत्र में उतारा गया है। ये अमृत मित्र महिलाएं अब शहर के विभिन्न वार्डों में घर-घर जाकर सीधे जल की गुणवत्ता की जांच करेंगी।​नगर प्रबंधक सह पीआरओ विनय यादव के अनुसार प्रत्येक अमृत मित्र को प्रतिदिन कम से कम पांच घरों के जल नमूनों का परीक्षण करना अनिवार्य है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल पानी की शुद्धता जांचना है, बल्कि समुदाय को जल संरक्षण और उपचार के प्रति जागरूक कर...