देहरादून, अगस्त 7 -- देहरादून। प्रमुख संवाददाता ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के एमबीए इंडक्शन कार्यक्रम का आगाज रोचक गतिविधियों, खेलों और भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा के साथ हुआ।कार्यक्रम में सेतु आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष राज शेखर जोशी ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केवल तकनीकी क्रांति नहीं, बल्कि भविष्य की नई कार्य संस्कृति का आधार बन चुका है। बदलती दुनिया में वही युवा नेतृत्व करेंगे, जो तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार, मानवीय संवेदनाओं और दूरदर्शी सोच का संतुलन कायम करेंगे।विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का मंच है।इंडक्शन के दौरान आइस-ब्रेकिंग सत्र और विभिन्न खेलों के जरिए छात्रो...