जहानाबाद, फरवरी 21 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। बिहार सरकार द्वारा संचालित सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन गांधी इंटर विद्यालय कृष्णाश्रम, सिकरिया में किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी सरस्वती कुमारी स्वयं विद्यालय पहुंचीं और बच्चों के साथ संवाद स्थापित किया। उन्होंने बच्चों से सुरक्षित शनिवार के महत्व पर सवाल-जवाब किए और उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। बच्चों ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ डीईओ के सवालों का सटीक जवाब दिया, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम का सबसे खास पहलू यह रहा कि डीईओ ने बच्चों के साथ खेल गतिविधियों में भी भाग लिया। बच्चों के साथ खेलते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास भी उतना ही जरूरी है। इस अवसर पर सरस्वती कुमारी ने कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.