लखनऊ, अप्रैल 12 -- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए-1 की मनमोहन सरकार ने वर्ष 2005 में आम जनमानस को सरकार से जानकारी प्राप्त करने तथा भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए एक अधिकार के रूप में आरटीआई कानून बनाया था। जिसे मौजूदा सरकार ने अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए कमजोर कर दिया है। सूचना के अधिकार के कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है, जिससे सरकार का भ्रष्टाचार उजागर ना हो सके। राय ने कहा कि केवल कांग्रेस पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता ही सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं।वे रविवार को पार्टी के सूचना का अधिकार विभाग के नवनियुक्त जिला व शहर चेयरमैन के मनोनयन वितरण समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए हर हथकंडे अपना रही है। उन्होंने कहा कि आप सूचना के अधिकार विभाग के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.