लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर कॉरपोरेशन ने सभी बिजली कंपनियों को आदेश दिए हैं कि संविदा कर्मियों का जून का वेतन जुलाई में केवल आउटसोर्स पोर्टल से ही दिया जाएगा। संघर्ष समिति ने कहा है कि कॉरपोरेशन फिर संविदा कर्मियों की छंटनी करने जा रहा है। उसे राज्य सरकार के आउटसोर्स निगम के अधीन लाकर काम करना चाहिए।संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने कहा कि पावर कॉरपोरेशन के आदेश के विभिन्न बिंदुओं का अध्ययन करने से यह आशंका उत्पन्न होती है कि पोर्टल पर दर्ज नामों व वास्तविक रूप से कार्यरत संविदा कर्मियों के बीच किसी भी प्रकार की विसंगति का बहाना बनाकर बड़ी संख्या में संविदा कर्मियों को भुगतान से वंचित किया जा सकता है या उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं। यह भी पढ़ें- बिजली संविदा कर्मियों का आउटसोर्स पोर्टल से होगा भुगतान जिन संविदा क...