अल्मोड़ा, जनवरी 11 -- कांडा, संवाददाता। भद्रकाली मंदिर समिति की मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। समिति के लिए केवलानंद पांडेय को अध्यक्ष और दरवान सिंह गैड़ा को सचिव नियुक्त किया गया। सभी ने मंदिर को धार्मिक पर्यटन के रूप में और विकसित करने का संकल्प लिया। मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। समिति के लिए नीरज जोशी और नंदाबल्लभ जोशी को उपाध्यक्ष, राजेंद्र सिंह कोषाध्यक्ष, प्रदीप जोशी सह सचिव चुने गए। इसके अलावा नारायण सिंह, सोहन सिंह, विनोद कुमार, मनोज राठौर को सदस्य बनाया गया।। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी व संचालन सचिव पंकज डसीला ने किया। इस मौके पर मंदिर कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...