रांची, अप्रैल 17 -- मुरहू, प्रतिनिधि। सदर अस्पताल, खूंटी स्थित रक्त केंद्र के तत्वावधान में मुरहू प्रखंड के केवड़ा पुलिस पिकेट में शुक्रवार को स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सदा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. आनंद किशोर उरांव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान को महादान की श्रेणी में रखा गया है। एक स्वस्थ व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित जिला पुलिस के जवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।शिविर के दौरान काउंसलर निशांत झा ने सुरक्षा बलों के जवानों को रक्तदान से संबंधित आवश्यक परामर्श एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए। शिविर में कुल 18 जवानों की स्वास्थ्य जांच की गई, जिनमें से 5 जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान किय...