जमशेदपुर, मई 30 -- केवट वेलफेयर एसोसिएशन जमशेदपुर की नई कार्यकारिणी के लिए शनिवार को सोनारी राम मंदिर स्थित सीपी क्लब में चुनाव आयोजित किया जाएगा। सीपी क्लब में हुई महासभा की बैठक में बैलेट पेपर के माध्यम से लोकतांत्रिक व पारदर्शी प्रक्रिया से चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। यह चुनाव केवल पुरुष वर्ग के लिए होगा, जिसमें अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव प्रभारी बाबूलाल निषाद व शिवकुमार पारकर को बनाया गया है। समाज के सभी सदस्यों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई है। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश निषाद, गीरधारी लाल पारकर, रतन निषाद, शिवकुमार पारकर, बाबूलाल निषाद, महेश निषाद, चंद्रिका प्रसाद, विद्या देवी सहित अन्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- कुड़मी छात्रावास संरक्षण समिति के चुनाव पर चर्चा

हिंदी हिन्दुस्त...