दरभंगा, मार्च 13 -- दरभंगा। स्वास्थ्य विभाग के ड्रग्स इंस्पेक्टर मीतूवाला के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के बनसारा पंचायत के मोहनपुर गांव में एक कठघरानुमा एक दवा दुकान में छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस के कठघरे में अवैध ढंग से दवा दुकान का संचालन किया जा रहा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि छापेमारी के दौरान 74 प्रकार की दवाईयां जब्त की गयी। दुकान बिना लाइसेंस के कठघरे में अवैध रूप से संचालन कर रहे थे। अभियोजन दायर करने के लिए सीजीएम दरभंगा को आवेदन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...