केवटी बीडीओ के ठिकानों पर साढ़े छह घंटे चली ईओयू की छापेमारी
दरभंगा, मई 27 -- केवटी/ बहादुरपुर। आय से अधिक संपति मामले में आर्थिक अपराध ईकाई ( ईओयू ) की टीम ने बुधवार को केवटी बीडीओ चंद्र मोहन पासवान के विभिन्न ठिकानों पर करीब साढ़े छह घंटे तक छापेमारी की। केवटी प्रखंड स्थित उनके कार्यालय व सरकारी आवास के अलावा ईओयू ने बीडीओ के बहादुरपुर स्थित निजी मकान और उनके एक रिश्तेदार की दुकान में भी छापेमारी की। इस दौरान उनकी चल एवं अचल संपत्ति एवं अन्य कागजातों को खंगाला गया। ह सूत्रों के अनुसार कई कागजात जब्त कर टीम यहां से लौट गई। छापेमारी के दौरान बीडीओ अपने कार्यालय या आवास में मौजूद नहीं थे। यह भी पढ़ें- केवटी बीडीओ के ठिकानों पर साढ़े छह घंटे चली ईओयू की छापेमारी ईओयू की अलग- अलग टीमें सुबह सात बजे केवटी प्रखंड कार्यालय के अलावा बहादुरपुर स्थित उनके निजी आवास पर पहुंची। केवटी प्रखंड कार्यालय के प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.