दरभंगा, जून 24 -- शेष नारायण झा,दरभंगा/केवटी। लोक प्रहरी वाद (वसीम आरा बनाम प्रखंड प्रमुख, केवटी) में लोक प्रहरी सह प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने केवटी प्रखंड प्रमुख जिवछी देवी को पदच्युत किए जाने की अनुशंसा पंचायती राज विभाग के सचिव को भेजी है। गौरतलब है कि उक्त मामले में लोक शिकायत द्वितीय अपीलीय प्राधिकार सह सचिव, पंचायती राज विभाग, पटना से 11 जून को पारित अंतिम विनिश्चय में वित्तीय अनियमितता एवं सरकारी राशि के दुरुपयोग से संबंधित आरोपों के आलोक में डीएम कौशल कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उक्त अंतिम विनिश्चय में लोक प्रहरी सह प्रमंडलीय आयुक्त को बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध पदच्युति की अनुशंसा का भी निर्देश दिया गया है। उक्त निर्देशों एवं उपल...