दरभंगा, मार्च 11 -- केवटी, संवाद सूत्र। केवटी प्रखंड प्रमुख के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव लाते हुए विशेष बैठक बुलाकर इस पर चर्चा और मतदान कराने की मांग की है। इस संबंध में पंचायत समिति के 36 में 15 सदस्यों ने आवेदन पर हस्ताक्षर कर मंगलवार को प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन प्रखंड प्रमुख को सौंप दिया। आवेदन में सदस्यों ने प्रमुख पर अक्षम और भ्रष्टाचार में संलिप्त बताते हुए वित्तीय अनियमितता सहित कई आरोप लगाए हैं। सदस्यों का कहना है कि प्रमुख के कार्यकाल में कई योजनाएं अपने हीं पंचायत क्षेत्र में कराई, जबकि अन्य पंचायतों की अनदेखी की गई। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि 15वीं वित्त योजना सहित अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन में नियमों का पालन नहीं किया गया। साथ हीं बिना प्रशासनिक स्वीकृति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.