केवटी : शराब के नशे में हंगामा करते दो धराए
दरभंगा, मई 31 -- केवटी। केवटी थाने की पुलिस ने विशेष समकालीन अभियान के तहत शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बेहटवारा चौक पर दो व्यक्ति शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाना लाई। थाने में ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच करने पर दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार लोगों की पहचान बरही अगुआरा गांव निवासी पवन राउत तथा बबलू सदाय के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया करते हुए शनिवार को न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.