दरभंगा, मई 31 -- शेष नारायण झा,केवटी। डीएम कौशल कुमार ने केवटी प्रखंड के बीडीओ तथा प्रमुख के खिलाफ 15 व षष्ठम वित्त आयोग की राशि के कथित गबन व दुरुपयोगों की जांच के निर्देश दिये हैं। डीएम ने कचरा प्रबंधन मद की राशि के दुरुपयोग, फर्जी खरीदारी तथा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में अनियमितता के आरोपों की जांच को लेकर तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस समिति में भूमि सुधार उपसमाहर्ता (सदर), वरीय प्रभारी पदाधिकारी केवटी संजीव कुमार, अपर जिला पंचायत राज पदाधिकारी रमेश कुमार तथा तकनीकी सहायक मोहित मिश्रा हैं। डीएम ने समिति को एक सप्ताह के अंदर आरोपों की जांच कर बिंदुवार प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है। यह मामला आरटीआई कार्यकर्ता मो. इकबाल अंसारी द्वारा दायर परिवाद के बाद सामने आया है। परिवाद में वित्त आयोग की योजनाओं में अनियमितता, सर...