केवटी: रंगदारी मांगने के मामले में दो भाई धराए
दरभंगा, जून 7 -- शेष नारायण झा, केवटी। चाय दुकानदार से पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी मांगने के मामले में केवटी थाने की पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित असराहा गांव निवासी मो. फरहाज उर्फ गोरे और मो. फरहान बताये गये हैं। दोनों मो. राजा के पुत्र बताए गए हैं। थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि मामले में दुधिया गांव के चाय दुकानदार पंकज यादव ने केवटी थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। आरोप है कि दोनों भाइयों ने चाय दुकानदार को पिस्टल का भय दिखाकर रंगदारी की मांग की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.