दरभंगा, जून 14 -- शेष नारायण झा,केवटी। एनएच 27 पर मुरिया कट पर हुए सड़क हादसे में सोनहान वार्ड चार निवासी मकसूदन सहनी के पुत्र गणित कुमार सहनी की मौत की खबर गांव सहित आसपास में जंगल की आग की तरह फैल गई। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। गणित की पत्नी खुशबू देवी तथा मां जीबछी देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी तथा मां के दिल दिहलाने वाले क्रन्दन से वहां पहुंचे महिला-पुरुष भी भावुक हो रहे थे। पत्नी और मां यह कहकर बेहोश हो जाती कि आब हमरा सबके गुजर केना जेतै हो भगवान। घर पहुंचे महिला-पुरुष स्वयं भावुक होकर आंसू पोछते हुए दोनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। यह भी पढ़ें- केवटी:मिक्सर ट्रक से कुचलकर युवक की मौत घर में गणित अकेला कमाने वाला था। गणित गांव में ही रहकर मजदूरी करता था। वह भाई में अकेला था। दो बड़ी बहनें हैं। यह भी पढ़ें- बहन क...