दरभंगा, जून 19 -- शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय भाजपा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा ने केवटी थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिसिया कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये हैं। विधायक डॉ. झा ने गुरुवार को स्थानीय पुलिस की कार्यशैली के खिलाफ थाना परिसर में धरने पर बैठ गये। विधायक डॉ. झा ने कहा कि पुलिस पीड़ितों को न्याय देने के बजाय अपराधियों का साथ दे रही है और मामले को रफा-दफा करने के लिए अनुचित लेनदेन कर रही है। मामला बीते सात जून का है, जब केवटी के जिवरा निवासी उमेश शर्मा के पुत्र रणधीर शर्मा पर उनकी ही दुकान में घुसकर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। पीड़ित के अनुसार, बाइक धुलवाने के बाद मजदूरी मांगने पर मो. अरमान, मो. इरफान, मो. मुन्ना, मो. साबिर, मो. सामिरुल सहित करीब 25 लोगों ने लाठी, डंडे, बेल्ट और लात-घूंसों से रंधीर शर्मा को अधमरा होने तक पी...