दरभंगा, अगस्त 4 -- शेष नारायण झा,केवटी। पैगम्बरपुर गांव निवासी राज कुमार लाल दास के पुत्र रणजीत कुमार लाल दास (33) की मौत संदिग्ध स्थिति में उसके गांव स्थित आवास पर रविवार की शाम में हो गई। बताया गया है कि वह तीन दिन पहले मधुबनी जिले के कलुआही थाने के पाली गांव अपनी ससुराल गया था। वहां से घर लौटने के बाद रविवार को वह पत्नी के मामा के यहां अरेर चला गया। वहां उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे लड़की का मामा पैगंबरपुर लाकर घर छोड़ गया। इसके बाद देर शाम उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों पक्षों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीणों के बीच पुलिस के समक्ष पंचनामा बना दिया। पुलिस ने शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। दोनों पक्षों की ओर से बताया गया कि वह बीमार चल रहा था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

ह...