दरभंगा, जुलाई 31 -- शेष नारायण झा,केवटी। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) के तत्वावधान में जिले के केवटी प्रखंड स्थित पीएम श्री प्लस टू राजकीयकृत उच्च विद्यालय, पिण्डारुच के मैदान में हर घर तिरंगा अभियान पर एक दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम से पूर्व गुरुवार को विद्यालय के लगभग 50 बच्चों के बीच हर घर तिरंगा विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और अपनी कला से रंगबिरंगी मनमोहक चित्रकारी किए। यह भी पढ़ें- शहर में हर घर तिरंगा अभियान नौ जुलाई से शुरू चित्रकला प्रतियोगिता के प्रथम चार प्रतिभागियों को शुक्रव...