दरभंगा, अगस्त 17 -- शेष नारायण झा,केवटी। पचाढ़ी स्थान में पौराणिक ऐतिहासिक भव्य झूलन महोत्सव का आयोजन गत 15 अगस्त से शुरू हुआ। पचाढ़ी महंत रामउदित दास मौनी बाबा के संचालन में यह आयोजन पचाढ़ी स्थान के संस्थापक साहेब राम बाबा (भूमि समाधि) के बाद से हो रहा है। रामबाबा की भूमि समाधि 250 वर्ष पूर्व हुई थी। तब से झूलन महोत्सव का हर वर्ष आयोजन हो रहा है। झूलन कार्यक्रम 27 अगस्त तक संध्या छह बजे से नौ बजे तक एवं प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम 12 बजे रात्रि तक चलेगा। इन कार्यक्रमों में मिथिला के प्रसिद्ध गायक एवं गायिकाओं द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। पहले दिन झूलन महोत्सव के सहभागी के रूप में बाबू साहेब प्रसाद, नारायण झा, उमेश मिश्रा, आचार्य जीवेश चौधरी, पंडित पवन शास्त्री, नीरज झा, पांचाली झा, मनराजी चौपाल, महेश झा, प्रिंस झा आदि थे। यह भी पढ़ें- 500 स...