दरभंगा, अगस्त 8 -- शेष नारायण झा,केवटी। गन्ने की खेती के लिए क्षेत्र विस्तार को लेकर गन्ना विकास विभाग के सहायक निदेशक अजित कुमार प्रसाद की अध्यक्षता शुक्रवार को रैयाम चीनी मिल परिसर में किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। बैठक में गन्ना क्षेत्र विस्तार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई। साथ ही गन्ना पंजीकरण, सहकारिता पंजीकरण, बीज के आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से विभागीय पोर्टल पर करने की जानकारी दी गई। सहायक निदेशक ने गन्ना क्षेत्र विकास पर बल देते हुए बताया कि इस वित्तीय वर्ष में रैयाम चीनी मिल क्षेत्र के लिए 1900 एकड़ का लक्ष्य प्राप्त है। इसमें मिल से आठ से नौ किमी परिसीमा के अंदर आने वाले इच्छुक किसानों को क्षेत्र विस्तार योजना अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण उत्तम प्रभेद का बीज नि:शुल्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराये जाने ...