दरभंगा, अगस्त 30 -- शेष नारायण झा,केवटी। दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केवटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। इस संबंध में केवटी थाने के बाढ़ समैला गांव के मृतका के भाई मो. शमशेर आलम के आवेदन पर दर्ज एफआईआर में सदर थाने के लोआम गांव के ससुराल पक्ष के पति मो. अफर इकबाल, ससुर मो. साबिर तथा सास नसीमा खातून सहित जेठ सहित आठ लोगों को आरोपित किया गया है। आवेदन के अनुसार हुस्ने आरा उर्फ सुरैया परवीन (23) की शादी के बाद से ही उसे ससुराल पक्ष के लोग कथित रूप से दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि दहेज में रुपये व अन्य सामान की मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।

पुलिस कार्रवाई आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने के कारण महिला अत्य...