दरभंगा, जून 16 -- शेष नारायण झा,केवटी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केवटी परिसर से एक स्वास्थ्यकर्मी की बाइक सोमवार को चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, सीएचसी केवटी में कार्यरत प्रयोगशाला प्रभारी राजीव कुमार ने अपनी बाइक संख्या बीआर 26S3543 को अस्पताल परिसर में खड़ी कर अस्पताल के अंदर ड्यूटी पर चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर उनकी बाइक निर्धारित स्थान से गायब मिली। इसके बाद उन्होंने अस्पताल परिसर एवं आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...