पलामू, अप्रैल 7 -- पांकी, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पिपराटांड़ थाना अंतर्गत केल्हवा बलमुआ गांव के ईदगाह चौक में सोमवार की देर शाम साप्ताहिक बाजार में हुई मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल सब्जी व्यवसायी अब्दुल बारीक उर्फ करीमन मियां का रांची में गहन इलाज चल रहा है। लगभग 50 वर्षीय करीमन मियां हालत मारपीट में काफी गंभीर हो जाने पर इलाज के लिए पहले पांकी के सीएचसी ले जाया गया था। प्रारंभिक इलाज के बाद उन्हे मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच ले जाया गया जहां से उन्हे रिम्स रेफर कर दिया गया है। करीमन मियां के भाई जमाल अंसारी के अनुसार फिलवक्त वेंटिलेटर पर अचेत हैं और मस्तिष्क की ऑपरेशन कराने से ही जांच बचने की संभावना है। मंगलवार की रात दो बजे से पहले ऑपरेशन करने की बात चिकित्सक ने बताई है। पांकी के थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजन के आ...