नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- केला एक ऐसा फल है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आता है। कई घरों में ये डेली कंज्यूम किया जाता है, इसलिए लगभग हर रोज ही खरीदा जाता है। लेकिन इसके साथ एक बड़ी समस्या है, इसका जल्दी ओवरराइप हो जाना। खासकर गर्मी के मौसम में तो दो-तीन दिन में ही केले ज्यादा पक जाते हैं, जो फिर खाने लायक नहीं रहते। क्या आपके साथ भी अक्सर होता है कि आप केले ला कर रख देते हैं, फिर पूरे खा नहीं पाते कि तब तक ये काफी ज्यादा पक जाते हैं। दरअसल ये सही तरीके से स्टोर ना करने की वजह से होता है। गुड न्यूज ये है कि अगर आप केले स्टोर करने का सही तरीका सीख लें, तो कई दिनों तक ये खराब नहीं होंगे। बहुत ही छोटे-छोटे से हैक हैं, जिन्हें फॉलो कर के केले को जल्दी पकने से बचाया जा सकता है।केले की स्टेम (डंठल) को कवर कर के रखें जब भी आप केले लाएं तो उनकी स्टेम ...