नई दिल्ली, अगस्त 18 -- कक्षा 9 के ज्यादातर छात्र अपनी पढ़ाई में लगे रहते हैं। लेकिन इसी कक्षा की छात्रा वेदिका देवराजन ने कमाल का काम किया है। अक्सर बड़े वैज्ञानिक आइडिया किसी महंगी लैब या जटिल मशीन से नहीं, बल्कि हमारे आसपास की किसी साधारण चीज से निकलते हैं। अमेरिका के वॉशिंगटन की 9वीं कक्षा की छात्रा वेदिका देवराजन की कहानी इसका बेहतरीन उदाहरण है। वेदिका ने केले के पत्ते की बनावट से प्रेरणा लेकर ऐसा इन्क्यूबेटर लाइनर तैयार करने का प्रोजेक्ट बनाया है, जो समय से पहले जन्मे और कमजोर नवजात बच्चों को अस्पताल में होने वाले संक्रमण के खतरे से बचाने में मदद कर सकता है। उनके इस प्रोजेक्ट का नाम BananaBaby है। वेदिका के इस अनोखे आइडिया को पहले वॉशिंगटन स्टेट साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर में पहचान मिली, जहां उन्होंने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद ...