लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 7 -- खमरिया। पिछले पखवारे हुई भारी बरसात में केला की फसल तबाह हो गई। बिकने के लिए तैयार खड़ी फसल धराशाई हुई तो किसानों की कमर टूट गई। बारिश में गिरे केले भाव 200 रुपए प्रति क्विंटल तक रह गया। अलबत्ता गुणवत्ता युक्त जो केला 2500 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकने का अनुमान था। उसका भाव जमीन पर आ गया। ये कीमतें पिछले पांच सालों में अपने न्यूनतम स्तर पर है। चीनी का कटोरा कहे जाने वाले खीरी जिले में केले की फसल ने अपनी मजबूत जगह बना ली थी। करीब 25000 हेक्टेयर जमीन पर परम्परागत खेती को छोड़ किसान केले की खेती करने लगे। जिले में करीब 2000 करोड़ रुपयों तक का केले का व्यापार होता है। तराई बेल्ट के खीरी जिले में उपजे केले की सप्लाई दिल्ली,पंजाब,हरियाणा,आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल,बिहार और मध्य प्रदेश सहित नेपाल,बांग्लादेश तक होती रही। पर...