सिद्धार्थ, जून 22 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। केला व सिंघाड़ा की खेती करने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है। किसान निजी दुकानों से बीज की खरीदारी कर खेती करें और सभी कागजात उद्यान विभाग में जमा कर पंजीकरण कराएं तो उन्हें सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। विभाग ने अधिक से अधिक लोगों को सब्सिडी का लाभ देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

किसानों के लिए सब्सिडी का लाभ उद्यान विभाग का कहना है कि जनपद में केला व सिंघाड़ा की खेती अच्छी मात्रा में की जाती है। किसान इन दोनों तरह के फलों की खेती कर अच्छा मुनाफा कमाते हैं। इस तरह की खेती का व्यवसाय करने वाले किसानों को सरकार भी प्रोत्साहित कर लाभवान्वित करती है। शासन ने दोनों तरह के फलों की खेती करने वाले किसानों को सब्सिडी का लाभ देने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इस ...