सीतापुर, फरवरी 16 -- सीतापुर, संवाददाता। वाराणसी के एक फल विक्रेता को केले की आपूर्ति के नाम पर तंबौर के कारोबारी ने डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। रुपये व केले वापस न मिलने पर पीड़ित ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वाराणसी के थाना लालपुर पांडेयपुर निवासी फल विक्रेता दुर्गा राजभर के मुताबिक वह वाराणसी की नवीन फलमंडी में केले का व्यवसाय करते हैं। आरोप है कि उन्होंने केला खरीदने के लिए तंबौर के नवीनगर निवासी हुजुर आलम उर्फ घूरे से संपर्क किया था। जिसके चलते उसने आलम व उसकी पत्नी सुलेखा के खाते में कुल डेढ़ लाख रुपये भेजे थे। लेकिन आलम अब न ही उनका फोन उठा रहा है और न ही केले की गाड़ी भेजी। इससे दुर्गा राभर परेशान हैं। उन्होंने दंपति के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.