लखीमपुरखीरी, जून 14 -- नकदी फसल के रूप में गन्ना की जगह अब जिले के तमाम किसान केला का उत्पादन कर रहे हें। केला फसल को बढ़ावा देने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। प्रथम आवक, प्रथम पावक के आधार पर किसानों को मिलने वाली अनुदान की धनराशि 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर से बढ़ाकर 42 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर कर दी गई है। नकदी फसल के रूप में किसान अब केला की खेती की तरफ मुड़ रहे हैं। साल में एक बार तैयार होने वाली इस फसल पर किसानों को अनुदान भी मिलता है। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिह ने बताया कि केला का उत्पादन करने वाले या इच्छुक किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण जरूर करा लें। यह भी पढ़ें- गुड़ उत्पादन इकाइयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 तक वर्ष 2025-26 में जिले के करीब 800 किसानों ने पंजीकरण कराया था। चालू वित्तीय वर्ष में अब तक...