हाजीपुर, मार्च 20 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रशिक्षण हॉल में शुक्रवार को केला प्रसंस्करण विषय पर आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण का सफलता पूर्वक समापन हो गया। वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण कटाई के उपरांत प्रौद्योगिकी कुमारी नम्रता ने समापन करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा केला से मूल्य संबंधित उत्पाद जैसे केला चिप्स, केला का अंजीर, केला का पाउडर एवं आटा से मूल संबंधित उत्पाद जैसे रसगुल्ला, गुलाब जामून, पेड़ा, लड‌्डू एवं कच्चे केले से आचार आदि उत्पाद तैयार किए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को सैद्धांतिक व प्रयोगिक जानकारी दी गई। इससे हमारे ग्रामीण युवक और युवतियां प्रशिक्षण के बाद अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान वरीय वैज्ञानिक सह प...