केला किसान मौसम की मार से हलकान
भागलपुर, मई 28 -- नवगछिया, निज संवाददाता। केला किसान मौसम की मार आंधी-तूफान से कराह रहे हैं। नवगछिया में पिछले दो दिनों में तेज हवा, बारिश और मौसम में अचानक बदलाव के कारण केले की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई जगहों पर खेतों में लगे केले के पौधे गिर गए हैं, जबकि कुछ पौधों में फल आने के बाद भी नुकसान की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इससे किसानों के बीच चिंता का माहौल है। तेलघी के किसान शैलेश, गोपालपुर के विकास कुमार सिंह , खरी क के तुलसीपुर के सज्जन भारद्वाज ने बताया कि हमलोगों ने काफी लागत लगाकर केले की खेती की थी। खाद, सिंचाई और मजदूरी पर हजारों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन मौसम की मार से फसल प्रभावित होने के कारण अब लागत खर्च निकालना भी मुश्किल लग रहा है। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि तेज हवा और जलजमाव की स्थिति केले की फसल के लिए नुकसानद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.