काशीपुर, जनवरी 6 -- बाजपुर। मंगलवार को केलाखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर पैदल सड़क पार कर रहे एक युवक को फिदानगर तिराहे के पास तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। केलाखेड़ा के वार्ड संख्या चार निवासी 30 वर्षीय नूर मोहम्मद पुत्र अहमद हुसैन कारपेंटर का काम करता है। सुबह नूर अपने घर से पैदल काम पर जाने के लिये निकला था तभी केलाखेड़ा में राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर फिदा नगर तिराहे पर सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने नूर को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...