काशीपुर, फरवरी 19 -- बाजपुर। केलाखेड़ा के ग्राम टांडा लालचंद में बुधवार देर रात चोरों ने एक घर के ताले तोड़कर जेवरात, हजारों रुपये की नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। ग्राम टांडा लालचंद निवासी नईम पुत्र अब्दुल वाहिद रोहतक में पार्लर का काम करता है। उसकी पत्नी साहिबा बेटी के साथ गांव में रहती है। बीते कुछ दिनों से साहिबा अपनी बेटी के साथ घर में ताला लगाकर मायके टांडा बादली गई हुई थी। बुधवार रात चोरों ने घर के तीन दरवाजों के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह बड़े भाई नाजिम ने घर का मुख्य दरवाजा खुलाने पर घटना का पता चला। सीओ विभव सैनी ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...