हजारीबाग, मार्च 7 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी प्रखंड में प्रखण्ड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर नवनियुक्त राहुल कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को औपचारिक रूप से अपना प्रभार ग्रहण किया। उन्होने अपना प्रभार रवि राजा, प्रभारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, केरेडारी से लिया। प्रभार ग्रहण के दौरान कार्यालय के कर्मी मौजूद रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जन वितरण प्रणाली को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जरूरतमंद लाभुकों को समय पर उनका अधिकार मिले। इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।वहीं प्रभारी पदाधिकारी रहे रवि राजा ने उन्हें कार्यभार से संबंधित आवश्यक जानकारी और अभिल...