हजारीबाग, मार्च 31 -- केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी कोयला खनन परियोजना ने देश की ऊर्जा क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दुआरी साइडिंग के लिए कोयला प्रेषण का शुभारंभ कर दिया गया है। यह पहल न केवल परियोजना की कार्यक्षमता को दर्शाती है।बल्कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में भी अहम भूमिका निभाएगी। इस प्रेषण के तहत दुआरी साइडिंग से कोयला एनटीपीसी के टांडा ताप विद्युत संयंत्र तक पहुंचाया जाएगा। इससे विद्युत उत्पादन में वृद्धि होगी और देश के विभिन्न हिस्सों में ऊर्जा आपूर्ति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।केरेडारी परियोजना की यह पहल ऊर्जा से विकास की सोच को साकार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है। इससे न केवल ऊर्जा क्षेत्र को नई दिशा मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास, रोजगार सृजन और आर्थिक प्रगति को ...