हजारीबाग, मई 9 -- केरेडारी, प्रतिनिधि केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़की टांड गांव निवासी भीम महतो, पिता स्वर्गीय नागो महतो, के दो काड़ा की शनिवार को वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जाता है कि शनिवार को अचानक मौसम खराब होने के दौरान तेज गर्जना और बारिश के बीच वज्रपात हुआ। इसी दौरान खेत के पास मौजूद दोनों काड़ा इसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों को दी। पशुपालक भीम महतो ने बताया कि दोनों काड़ा कृषि कार्य एवं आजीविका का मुख्य सहारा थे। यह भी पढ़ें- करंट प्रवाहित तार की चपेट में आकर तीन गाय मरी इस घटना से उन्हें लगभग 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मु...